pc: tv9hindi
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के रहने वाले एक 93 वर्षीय डॉक्टर ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हेल्दी एजिंग एक्सपर्ट डॉक्टर जॉन लेविन ने इस उम्र में पिता बनकर दुनिया को चौंका दिया है।
93 साल के डॉ. लेविन और उनकी 37 वर्षीय पत्नी डॉ. यांगयिंग लू ने फरवरी 2024 में अपने बेटे गैबी का वेलकम किया। दोनों की उम्र में 56 साल का फासला है। उनकी वाइफ की उम्र की उनकी पोती भी है। यह अनोखी जोड़ी अब एक और बच्चा पैदा करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दंपत्ति को ये खुशी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) और स्पर्म डोनेशन के जरिए मिली है। डॉक्टर लेनिन ने कहा, मैं अभी और बच्चे पैदा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह गैबी के 21वें जन्मदिन पर उसके साथ मौजूद रहना चाहते हैं।
अगर ऐसा होता है, तो उस समय उनकी उम्र 116 साल होगी। उन्होंने कहा कि वह गैबी के ‘बार मिट्ज्वाह’ (Bar Mitzvah) में मौजूद रहना चाहते हैं जो कि एक यहूदी परंपरा का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यह आमतौर पर 13 साल की आयु में होता है। यह समारोह लड़के के यहूदी वयस्क होने का प्रतीक है।
You may also like
थोड़ा चलते ही सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, जानें उपाय
All Gujarat Ministers Resign : गुजरात के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
पर्थ टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट हो जाऊंगा: मार्क वुड
सिर्फ 1 चमच रोज़। इन 7 रोगों को चुटकी में` छूमंतर कर देगा लहसुन हल्दी और लौंग का यह घरेलु मिश्रण पोस्ट को शेयर करना ना भूले
फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज तैयार करने वाला ₹25,000 का ईनामी अपराधी सौरभ सिंह गिरफ्तार